लेखनी प्रतियोगिता -29-Apr-2022 भारत देश का वर्णन
रचीयता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-भारत देश का वरण
हमारा भारत देश महान,
यह हमारा प्यारा हिंदुस्तान।
कैसे कहलाया भारत देश महान,
हुए कुछ ऐसे व्यक्ति महान।
यहां पर हुए ज्ञानी ,ध्यानी साधु संत,
इसलिए कहलाया यह भारत देश महान।
यहां पर हुए तपस्वी ऋषि,
वाल्मीकि, दधीचि हुए महा ज्ञानी ऋषि।
इसलिए कहलाया यह भारत देश महान
यहां पर हुए राष्ट्रभक्त वीर प्राण,
जिन्होंने तनिक नहीं कि प्राणों की चिंता,
इन्होंने किया अपनी जान को कुर्बान।
इसलिए कहलाया यह भारत देश महान
चिता को सेज बना दिया,
फांसी के फंदे को फूलों का हार बना दिया।
ऐसे हुए राष्ट्रभक्त वीर
जिन्होंने खेली रक्त की होली
ऐसे वीरों से बना है
ये भारत देश महान
आज हुए सभी ज्ञानी,
कोई नहीं रहा अज्ञानी।
लक्ष्मी बाई ,मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी,
गाते हैं हम इनकी गाथा
ऐसी हुई महा नारीय
वीर नारियों से बना ये भारत देश महान
जिसे बनाया हिंदुस्तान,
हमारा भारत देश महान।
यह हमारा प्यारा हिंदुस्तान।।
Punam verma
30-Apr-2022 09:12 AM
Very nice
Reply
Zainab Irfan
30-Apr-2022 02:30 AM
👏👌🙏🏻
Reply
Abhinav ji
29-Apr-2022 11:39 PM
Nice👍
Reply